लंबाई × चौड़ाई से ज़मीन का रकबा

खेत या प्लॉट की भुजाएँ फ़ुट, मीटर या गज में डालें और रकबा बीघा-बिस्वा, गज और हेक्टेयर में देखें।

आपके इलाके का बीघा

कुल रकबा
–

गज–
वर्ग फ़ुट–
वर्ग मीटर–
हेक्टेयर–
एकड़–

खेत या प्लॉट का रकबा कैसे निकालें

अगर ज़मीन सीधी है, यानी चारों कोने समकोण हैं, तो रकबा = लंबाई × चौड़ाई। फ़ीते से दोनों भुजाएँ एक ही इकाई में नापें और ऊपर डाल दें। कैलकुलेटर इसे आपके इलाके के बीघे के हिसाब से बीघा-बिस्वा-बिस्वांसी में बदल देता है।

अगर ज़मीन थोड़ी टेढ़ी है और चारों भुजाएँ अलग हैं, तो पुराना तरीका यह है कि आमने-सामने की भुजाओं का औसत लेकर गुणा करें: रकबा ≈ (ऊपर + नीचे) ÷ 2 × (बाएँ + दाएँ) ÷ 2। यह अंदाज़ा है; कोने जितने टेढ़े होंगे, असल रकबा उतना कम होगा।

उदाहरण: 50 फ़ुट × 50 फ़ुट

रकबा = 2,500 वर्ग फ़ुट = 277.78 गज। पक्के बीघे से यह लगभग 1 बिस्वा 16.73 बिस्वांसी है।

यह कैलकुलेटर अंदाज़े के लिए है। सीमा विवाद, बँटवारे या रजिस्ट्री के लिए लेखपाल से नाप करवाएँ।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

टेढ़ी ज़मीन का रकबा कैसे निकालें?

चार भुजाओं वाले टैब में चारों नाप डालें। ज़्यादा सही नाप के लिए ज़मीन को कोने से कोने तक दो त्रिभुजों में बाँटकर नापा जाता है, जो लेखपाल करते हैं।

जमीन का रकबा क्या होता है?

रकबा का मतलब है ज़मीन का कुल क्षेत्रफल। खतौनी और खसरे में रकबा आम तौर पर हेक्टेयर में लिखा होता है, जबकि गाँव में लोग इसे बीघा, बिस्वा या गज में समझते हैं। लंबाई × चौड़ाई से रकबा निकालकर ऊपर कैलकुलेटर इन सभी इकाइयों में बदल देता है।

30 × 40 फ़ुट का प्लॉट कितने गज का है?

1,200 वर्ग फ़ुट, यानी 133.33 गज।

और कैलकुलेटर